{"_id":"6ac7acd80f9af0d53d072196","slug":"married-woman-raped-in-pg-after-being-given-an-intoxicating-substance-fir-registered-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103676-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ देकर पीजी में दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ देकर पीजी में दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-सदर थाना पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित एक पीजी में विवाहिता महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर बुधवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि परिचित युवक ने बहाने से उसे पीजी में बुलाया और पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश की मूल निवासी महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे सेक्टर-38 स्थित पीजी के कमरे में मिलने के बहाने बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने किसी पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने इसी दौरान एक से दो अक्तूबर के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने घटना का विरोध किया और बाद में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दी।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।