{"_id":"56ec4f474f1c1b215b8b491f","slug":"the-detained-man-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिए गए युवक छोड़े गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में लिए गए युवक छोड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। छात्रा से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर शहर कोतवाली के मोहल्ला नया बांस में दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति रही। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार देर रात भाजपाइयों की पुलिस अधिकारियों से शिवचौक पर हुई वार्ता के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के सात युवकों को थाने से ही रिहा कर दिया। उधर, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी समर्थकों के साथ नया बांस पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया बांस में छात्रा से दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर बवाल हो गया था।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को विस्फोटक होने से बचाया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे पक्ष की तहरीर पर छात्रा पक्ष के चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया था। इन्हें छुड़वाने के लिए भाजपाई थाने में डटे हुए थे। इसी दौरान एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया था। कुछ युवक पुतला जलाकर ट्रक में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
रात में भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में शिवचौक पर देर रात तक प्रदर्शन होता रहा। एसएसपी केबी सिंह से हुई वार्ता में भाजपाइयों ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार सुबह तक हिरासत में लिए गए युवकों को नहीं छोड़ा गया तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
इस पर पुलिस अफसर बैकफुट पर आ गए और सुबह ही हिरासत में लिए गए छात्रा पक्ष के चार आरोपियों को छोड़ दिया। कार्रवाई को बैलेंस करते हुए पुलिस ने दूसरे पक्ष के भी तीन युवकों को थाने से ही छोड़ दिया।
छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी आकिब को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अभी तक की कार्रवाई में आकिब को ही गिरफ्तार दर्शाया गया है। अधिकारी मौहल्ले में ही डेरा डाले हुए हैं।
पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज किए मुकदमे
मुजफ्फरनगर। नया बांस प्रकरण में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए हैं। छात्रा की ओर से पुलिस ने दिन में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जबकि देर रात दूसरे समुदाय के अनीफ की तरफ से भी नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छात्रा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में नया बांस निवासी आकिब पुत्र सलीम, आसिफ, यासीन, राशिद, अथर को नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पथराव, फायरिंग आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, दूसरे समुदाय के अनीफ की तहरीर पर पुलिस ने शुभम, सौरभ, राजपाल, अनुज, मोनू, आदित्य, बब्बल, दीपक के अलावा करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने, मारपीट करने, पथराव, फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकिब का चालान कर दिया।