{"_id":"6ad3b93b7d316538f8062828","slug":"body-of-a-young-man-found-on-railway-tracks-brother-identifies-him-by-his-clothes-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158624-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, भाई ने कपड़ों से की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, भाई ने कपड़ों से की पहचान
विज्ञापन
फोटो- 26- मोहित कुमार। फाइल फाेटो
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेला गांव निवासी युवक की बीते बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। दो दिन से शव मोर्चरी में रखा हुआ था। खोजते हुए परिजन जीआरपी थाना पहुंचे तो जानकारी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
मड़ेला गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के पास बृहस्पतिवार को जीआरपी को एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, युवक के परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। मुड़ेला गांव निवासी ममित कुमार शनिवार को तलाश करते हुए जीआरपी थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी और शव के कपड़े और फोटो दिखाए। ममित ने कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपने छोटे भाई मोहित (20) के रूप में की।
शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ममित ने बताया कि मोहित बुधवार से लापता था। जीआरपी थाने पहुंचने पर उसकी मौत की जानकारी मिली। मोहित अविवाहित था और आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर था। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।