फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The criminal complaint against

महिला के गुनहगार के खिलाफ दी गई तहरीर 

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The criminal complaint against
नवजात बच्ची के साथ अर्धविक्षिप्त महिला। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में बेटी को जन्म देने वाली अर्द्धविक्षिप्त महिला को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संस्था लोक आस्था आगे आई है। संस्था की ओर से एसएसपी बबलू कुमार को तहरीर दी गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।      
विज्ञापन

 
एसएसपी को सुनील कुमार वर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शहर के आरटीओ ऑफिस एवं रामपुरम कालोनी के निकट पिछले दस माह से बेसहारा महिला को इधर-उधर घूमते देखा जाता था। उसके सिर और शरीर पर आई गहरी चोटों से प्रतीत होता है कि उसके परिवार या फिर अन्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


रामपुरम कालोनी के सुनील एवं लोक आस्था के कार्यकर्ताओं ने उसे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचाया। 30 अक्तूबर से अस्पताल में ही उसकी देखरेख आर्य वृद्ध महिला आश्रम शुक्रताल एवं लोक आस्था से जुड़े लोग कर रहे हैं। दो नवंबर को अस्पताल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। अपने शरीर पर आई गंभीर चोटों से वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी स्थिति को देखकर लगता है कि वह शादीशुदा महिला है। वह घरेलू हिंसा की शिकार भी लगती है। दिन-रात सड़कों पर आश्रित महिला को बेसहारा समझकर दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। मानवता को झकझोर देने वाले इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed