{"_id":"5772c7694f1c1bde3a79ab1c","slug":"police-picked-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मंदिर से युवकों को उठाया, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मंदिर से युवकों को उठाया, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला रैदासपुरी में पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन के रैदासपुरी मोहल्ले में मंदिर में पूजा कर रहे युवकों द्वारा नारेबाजी करने की सूचना पर भारी पुलिस बल मंदिर पहुंच गया। पुलिस ने वहां से आठ-दस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा युवकों को हिरासत में लिए जाने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। तनाव के हालात बन गए। बाद में पुलिस ने युवकों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया।
सिविल लाइन के रैदासपुरी में पंजाबी मंदिर है। मंदिर में शाम के समय कुछ युवक पूजा करने के लिए आते हैं। दो दिन से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक नारेबाजी करते हैं, नारों से माहौल खराब होने का अंदेशा है। मंगलवार शाम भी कुछ युवक मंदिर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजबीर सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मंदिर पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से आठ-दस युवकों को हिरासत में लिया। युवकों को पकड़े जाने के दौरान रैदासपुरी में हड़कंप मच गया। मौहल्ले में तनाव के हालात बन गए। लोग एक-दूसरे से पूछ रहे थे कि माजरा क्या है।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक हिंदू संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी युवकों को पकड़कर सिविल लाइन थाने लाई और उनसे पूछताछ की। सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर युवकों को उठाया गया था। कोई मामला नहीं निकलने पर पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।
पुलिस के छापे से गर्माया माहौल
रैदासपुरी मंदिर में पुलिस द्वारा मारे गए छापे से माहौल गर्मा गया। मोहल्ले में मिश्रित आबादी होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस युवकों को पकड़कर ले जाने लगी तो भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने लोगों को समझाया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ करने के कुछ देर बाद ही छोड़ दिया।