फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man life sentence

पड़ोसी के हत्यारे को आजीवन कारावास 

Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man life sentence
कोर्ट लोगो - फोटो : Demo
शाहपुर के दिनकरपुर गांव में जल निकासी के मामूली विवाद में पड़ोसी की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई है। 14 साल बाद बुधवार को कोर्ट का निर्णय आया है।
विज्ञापन

 

अभियोजन पक्ष के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दिनकरपुर निवासी धर्मपाल पुत्र ज्योति का पड़ोसी मेहंती के साथ पानी की निकासी को लेकर विवाद था। इसी विवाद में पांच मई 2002 को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मेहंती पक्ष ने घर में घुसकर धर्मपाल की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 

मृतक के तहेरे भाई सुरेश ने पड़ोसी मेहंती और उसके दो पुत्र सतेंद्र एवं सतीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा शाहपुर थाने में दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृप्ता चौधरी की कोर्ट संख्या 8 में हुई, जिसमें जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता फिरोज अली ने कोर्ट मेें  पांच गवाह और सबूूत पेश करते हुए दलील दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील,  सुबूतों के साथ गवाहों के बयानों को मद्देनजर रखते हुए मुकदमे में सतीश को धर्मपाल की हत्या करने का दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत आजीवन कारावास के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना और धारा 452 के तहत तीन वर्ष कारावास के साथ 500 रुपये जुर्माने की  सजा सुनाई है। इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो अभियुक्त सतेंद्र और उसके पिता मेहंती की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed