फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   loot ki sajis banate pakde

लूट की साजिश करते चार दबोचे

Wed, 05 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
loot ki sajis banate pakde
डाका
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से तीन चाकू बरामद कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार शाम को मुखबिर ने सूचना दी कि चार बदमाश शेखपुरा श्मशान घाट के पास लूट की योजना बना रहे हैं। ये बदमाश नगर एवं आसपास के इलाकों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पास पहुंच कर चारों
विज्ञापन

बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी निवासी रहीश पुत्र हनीफ,  थाना लिसाड़ी गेट की क्वाटर वाली गली निवासी नौशाद पुत्र अलीमूद्दीन, थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी फिरोज पुत्र जताउल्ला और जिला बागपत के थाना दोघट के गांव निरपुड़ा हाल निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी भूरा पुत्र नफीस बताए हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से तीन चाकू भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये चारों बदमाश लूटपाट की योजना तैयार कर रहे थे। इनका बड़ा गैंग हैं बाकी साथी बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर में गांधीनगर निवासी गीता अपने तहेरे भाई के साथ बाइक से मंडी में किसी काम से जा रही थी। एल्कोन पब्लिक स्कूल के पास कुछ देर के लिए रुककर खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाश गीता के गले की चेन झपट ले गए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों बदमाशों की तलाश की। चेन स्नेचिंग की घटनाएं होने से नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की महिलाओं में जेवर पहनकर घरों से निकलने में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed