फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ladies with a girl jump in a canal

महिला बच्ची संग गंगनहर में कूदी

Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 10 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ladies with a girl jump in a canal
पुरकाजी में महिला के पति से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में धमात गंगनहर पर शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा से पहुंची महिला ने अपनी सात साल की बच्ची समेत गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने बच्ची को किसी तरह गंगनहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि महिला का सुराग नहीं लगा। उधर, महिला के पति ने भी उसके घर से जाने के कुछ देर बाद जहर खा लिया।
विज्ञापन





शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक महिला सात साल की बच्ची के साथ ई-रिक्शा से धमात गंगनहर पुल पर पहुंची। यहां महिला ने ई-रिक्शा चालक को किराए के रुपये दिए और बच्ची का हाथ पकड़कर रोते हुए गंगनहर की तरफ चल दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, महिला ने बच्ची समेत पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। उन्हें गंगनहर में कूदते देख कुछ लोगों ने तत्काल पानी में कूदकर किसी तरह बच्ची को थोड़ी दूरी पर बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला पानी में समा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस बच्ची की शनाख्त के प्रयास कर ही रही थी कि पीएचसी में खेड़की निवासी रामकुमार को जहर खाए जाने के चलते लाए जाने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ पीएचसी पहुंचे और रामकुुमार के परिजनों से बात की तो उसकी पत्नी कल्लो व सात साल की बेटी परी के भी कुछ देर पहले घर से जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन





इंस्पेक्टर ने परिजनों को गंगनहर से मिली बच्ची की लाश के फोटो दिखाए तो उन्होंने उसकी पहचान परी के रूप में की। इससे गंगनहर में कूदी महिला की पहचान भी कल्लो पत्नी रामकुमार के रूप में हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के शब्दों में, पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी में शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कल्लो बेटी परी के साथ बिना किसी से कुछ कहे घर से चली गई। पत्नी के जाने के बाद रामकुमार ने भी जहर खा लिया, जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। रामकुमार को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंगनहर में कूदी उसकी पत्नी कल्लो की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामकुमार के परिजनों ने मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए रपट इत्तेफाकिया दी है, जिस पर बच्ची के शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ घंटे का गृहक्लेश लील गया परिवार
पुरकाजी। गांव खेड़की निवासी रामकुमार और कल्लो की शादी करीब 11 साल पूर्व हुई थी। दोनों के परिवार में दो बच्चे बेटा आजाद (9) और बेटी परी (7) हुए, जिसके बाद से पूरा परिवार हंसी-खुशी जीवन यापन कर रहा था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में रामकुमार के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच का विवाद नहीं थमा। आखिरकार सुबह करीब 9.20 बजे कल्लो बेटी परी के साथ गुस्से में मरने की बात कहकर घर से निकल गई, जिसके बाद आत्मग्लानि में रामकुमार ने भी घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। महज कुछ देर के गृहक्लेश के चलते एक हंसता-खेलता परिवार चंद क्षणों में बिखर गया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रामकुमार मजदूरी करता है। गांव खेड़की में भी घटना के बाद शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed