फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jam, who stranded

बसपा नेता लौट आया, समर्थक फंस गए

Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jam, who stranded
बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
मौहम्मद आरिफ जौला के अपहरण के बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने 28 लोगों को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी बसपा प्रत्याशी आरिफ मंगलवार को मेरठ के कंकरखेड़ा से अचानक लापता हो गए थे। घटना के समय वे दिल्ली से वाया मेरठ अपने गांव जौला आ रहे थे। आरिफ के कथित अपहरण की सूचना पर जौला गांव के दर्जनों ग्रामीण मेरठ पहुंचे थे।
विज्ञापन


अपहरण की घटना से क्षुब्ध जौला के कई सौ ग्रामीणों ने घटना के दिन देर रात के समय मेरठ-करनाल हाईवे की गढ़ी सखावत पुलिस चौकी पर जाम लगाया था। घटना के पांच दिन बाद मौ.आरिफ नाटकीय तरीके से वापस लौट आए। पुलिस का कहना है कि आरिफ ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। उनके परिजनों व समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगाकर मार्ग अवरुद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने हाईवे पर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 28 जौला के ग्रामीण शाहिद, आदिल, इरशाद, साजिद, शमशाद, रुहला, महबूब लतीफ, दिलशाद, मेहंदी, वलीबू, जमरुद, इसरार, फरमान, इकबाल, ताजिम, इकबाल पुत्र दीसू,  मुस्तकीम, जमरुद्दीन, सलीम, तरीकत, अनवार, हारुन, अलीम, इस्तकार, जाबिर, इकबाल, मन्नू आदि को नामजद करते हुए तथा 250 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, सीओ एसपी शर्मा ने बताया कि जाम लगाने के लिए उकसाने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed