{"_id":"5b4ceda94f1c1b4c748b5486","slug":"anger-in-women-with-tampering-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को सबक सिखाएंगी जाट कालोनी की महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों को सबक सिखाएंगी जाट कालोनी की महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शोहदों को सबक सिखाने के लिए डंडे लेकर खड़ी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर चौक के पास स्थित एक कालोनी में बाइक सवार एक शोहदे ने साइकिल सवार छात्रा के साथ छेड़खानी की। शोहदे की अचानक हुई हरकत से हड़बड़ाई छात्रा साइकिल सहित गिर पड़ी और उसे चोटें भी आईं। शोहदे का यह दुस्साहस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पूरा मामला सामने आने के बाद महिलाओं में आक्रोश फैल गया। सोमवार को जाट कालोनी और आसपास की कालोनी की महिलाओं ने एक बैठक की और शोहदों को सबक सिखाने के लिए एक मोर्चे का गठन किया। महिलाओं ने लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतरकर मनचलों को सबक सिखाने की चेतावनी दी है।
सरकुलर रोड और उसके आसपास स्थित जाट कॉलोनी, रेशु विहार, शिक्षक कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार छेडख़ानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में साइकिल सवार एक छात्रा के साथ बाइक सवार मनचले द्वारा की गई छेड़छाड़ व बदसलूकी की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद महिलाएं बेहद गुस्से में हैं।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बैठक में शारदा तोमर ने कहा कि कहा कि मनचलों ने जाट कॉलोनी समेत इस पूरे क्षेत्र को परेशान करके रखा हुआ है। इसके पीछे एक बड़ी वजह इन कॉलोनियों का सुनसान रहना भी है। घर के कामकाजी पुरुष सुबह ही काम पर निकल जाते हैं, जिससे मनचलों के हौसले बुलंद हैं।
इंदू पंवार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार होने वाली छेड़ख़ानी की घटनाओं की कई बार पुलिस-प्रशासन से शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मंजुला ने कहा कि यही कारण है कि अब कॉलोनी की महिलाएं खुद आगे आकर मोर्चा गठित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखेंगी और जहां भी इस तरह की घटना मिलेगी,
वहां पहुंचकर आरोपी शोहदों को पकड़ने के बाद उन्हें सबक सिखाएंगी। बैठक में कुसुम मलिक, राजेेश्वरी, कुसुम लता, शारदा तोमर, मंजू चौधरी, मुकेश, सुमन बालियान, राजबाला पंवार, दर्शना ठाकुर, श्यामो देवी, संजू तोमर, मधु, शशि तोमर, लता अग्रवाल, गुड्डी शर्मा, अंजलि शर्मा, संगीता, राजेश, मधु, रेणू आदि महिलाएं शामिल रही।
एंटी रोमियो स्क्वायड फेल दस दिन में हुई कई घटनाएं
मुजफ्फरनगर। जाट कालोनी, सरकुलर रोड, रेशू विहार, बलवंत सिंह बाग रोड समेत इस इलाके में बीते दस दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। मनचलों को नकेल कसने को बनाया गया एंटी रोमियो स्क्वायड भी यहां कुछ नहीं कर सका है, जबकि लगातार शिकायतें पुलिस को दी जा रही है।
दस दिनों में एक छात्रा से पर्स छीनने, टयूशन से लौटती छात्रा की पिटाई करने का मामला सामने आया। एक मकान में घुस कर युवती से छेड़छाड़ करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले भी एक युवक एक मकान में घुस आया था, जिसकी लोगों ने पिटाई की, मगर वह फरार हो गया। साइकिल सवार युवती की वीडियो वायरल होने पर पुलिस जागी, मगर किसी को पकड़ा नहीं।
महिलाओं की बैठक के बाद सक्रिय हुई पुलिस
मुजफ्फरनगर। सोमवार को महिलाओं की बैठक में खुद मनचलों से मोर्चा लेने की घोषणा करने पर सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हुई। शाम को इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कालोनी में जाकर घर-घर लोगों से पूछा कि उन्हें कोई शिकायत तो नहीं, जिस पर लोगों ने कहा कि वो खुद ही मनचलों से निपटेंगे।
इस इलाके में छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय किया गया है। साथ ही सिविल लाइन पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ा कर लगातार चेकिंग करने और बाइक सवार युवकों की जांच पड़ताल कर गहन पूछताछ करने के निर्देश दिए है -हरीश भदौरिया, सीओ सिटी।