{"_id":"5b883e1942c7924670024053","slug":"91535655449-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगेला के पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंगेला के पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों पर मुकदमा
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी में भंगेला के पूर्व प्रधान सहित आठ पर मुकदमा दर्ज
खतौली। गांव भंगेला के पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
दयालपुरम कालोनी निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव भंगेला निवासी दो भाइयों सिताब व महताब से नेशनल हाइवे पर 34 बीघा भूमि लेना तय हुई थी, जिसके बदले इनको 21 लाख रुपये दिए गए थे और आठ लाख रुपये बीघा के हिसाब से पूरी जमीन तय हुई थी। जमीन का वर्ष 2018 में माह अक्तूबर तक बाकी रकम देना तय था। इन दोनों भाइयों ने एक एग्रीमेंट बनाकर दिया था। इन्होंने तीन बीघा भूमि में बोई फसल की कीमत 2018 तक उसको देने की बात कही थी। एग्रीमेंट में भी यह बात लिखी है। ये लोग फसल भी काट रहे हैं और उसकी कीमत भी उसको नहीं दे रहे हैं। इन दोनों के पुत्र अकबर, लालू, पप्पू व महफूज पुत्रगण सिताब खां तथा कलुआ, मुस्ताक, मेहर खां पुत्रगण महताब खां न तो जमीन दे रहे हैं और न ही फसल के पैसे देते हैं। जमीन का बैनामा करने की बात करने पर उससे गालीगलौज करते हैं। यह सब बातें गांव के पूर्व प्रधान नफीस द्वारा कराई गई थी। आरोप है कि जब उसने जमीन की फसल काटने के लिए कविता, स्नेहलता व संजना को भेजा तो उनके साथ पूर्व प्रधान नफीस व अकबर ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।