फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंदबुद्घि युवती से रेप करने वाला जेल भेजा

मंदबुद्घि युवती से रेप करने वाला जेल भेजा

Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्घि युवती से रेप  करने वाला जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंदबुद्घि युवती से रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की मंदबुद्धि युवती गत दिवस अपने भाई के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। तभी मोहल्ले के ही आरोपी मोनू ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने दोनों को बाइक पर बैठाया। आरोप है कि बामनहेड़ी के जंगल में आरोपी ने युवती के भाई को बाइक चलाने को दे दी और इसके बाद युवती के साथ रेप किया। बाद में आरोपी ने युवती के अपहरण की झूूठी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दो लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव जहीरपुर निवासी व्यक्ति को उसके परिजन उपचार के लिये यहां जिला अस्पताल लाये थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी व्यक्ति की भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया और शवों को घर ले गए।
विज्ञापन


बालिका झुलसी
मुजफ्फरनगर। शेरपुर निवासी पलक पुत्री चंगेजखान गर्म पानी शरीर पर गिर जाने से झुलस गई। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक को गोली लगी
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी आरिफ पुत्र महमूद का मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। आरिफ के परिवार के ही वसीम के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को आरिफ के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। परिजनों ने आरोपी पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर क्षेत्र के गांव के ग्रामीण ने कुछ लोगों पर विवाहिता से रेप का प्रयास करने और घर आकर परिजनों से मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में बताया कि परिजन की महिला गत 11 दिसंबर को जंगल में गई थी। जहां पर उसे गांव के ही दो युवक मिले। आरोप है कि युवकों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ रेप का प्रयास किया। विवाहिता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। विवाहिता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरा मामला बताया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी घर आ गए और परिजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed