फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के विवाद में संघर्ष, तीन घायल

बच्चों के विवाद में संघर्ष, तीन घायल

Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में संघर्ष, तीन घायल
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव रियावली में रविवार की शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में एक पक्ष से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संघर्ष से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली निवासी फतेह मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद का बेटा हामिद उर्फ अंजी रविवार की शाम को गांव में पड़ोस के इसरार पुत्र बुंदू के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल की शर्त में हामिद जीत गया। उसने इसरार की दुकान से अंडे लेकर खा लिए। इसरार के बच्चों ने जब रुपये मांगे, तो हामिद ने खेल में जीते गये रुपयों में से अंडे के पैसे काटने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के आमने सामने आ गए। इसरार, निसार, इस्तकार पुत्रगण बुंदू ने मिलकर हामिद उसके पिता फतेह मोहम्मद और उसकी मां भूरी पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में हामिद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े में फतेह मोहम्मद की जेब से 50 हजार रुपये भी निकल गए। वह भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पीड़ित फतेह मोहम्मद ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंदिर में आज भंडारा होगा
खतौली। आवास विकास कॉलोनी के कैलादेवी नवदुर्गा मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन रमन तायल व तपन तायल द्वारिका धाम, मोदीपुरम द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed