Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Son beats mother to death: Dispute arises while planting potatoes in a field

बिहार: आलू लगाने से रोकने पर मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; खेत में काम को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 10 Nov 2026 11:09 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 58 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके मंझले बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। खेत में आलू लगाने को लेकर छोटी बहू को रोकने पर मां ने विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज बेटे ने मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी सहीरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Son beats mother to death: Dispute arises while planting potatoes in a field
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले से मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के दुर्गापुर बंगामा वार्ड संख्या-9 में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे पर अपनी 58 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। बताया गया है कि विवाद खेत में आलू लगाने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छोटी बहू को खेत में आलू लगाने से रोक रहा था बेटा
मृतका की पहचान खैरुण निशा (58), पत्नी स्वर्गीय जियाउद्दीन के रूप में हुई है। थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की है। खैरुण निशा विशनपुर से करीब तीन बजे घर लौटी थीं। उस समय वह अपनी बड़ी बहू अबसरी बेगम के साथ खाना खा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान उनकी छोटी बहू खेत में आलू लगाने गई। आरोप है कि मंझले बेटे सहीरुल आलम (30) ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। जब मां ने बहू को खेत में आलू लगाने देने की बात कही तो सहीरुल नाराज हो गया। इसके बाद उसने मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के बेहोश होने के बाद भी पीटने का आरोप
परिजनों की शिकायत के मुताबिक, सहीरुल ने मां को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि महिला के बेहोश हो जाने के बाद भी वह मारपीट करता रहा। इससे उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा और शरीर पर सूजन आ गई।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो खैरुण निशा अचेत अवस्था में थीं। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पिता से भी मारपीट करने का लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सहीरुल पहले भी घर के सामान पर कब्जे को लेकर अपने पिता के साथ मारपीट करता था। पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी मां को निशाना बनाने लगा था। हालांकि, इन पुराने विवादों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।


पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सहीरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed