{"_id":"6af200d8e289a8202f0219af","slug":"allegations-of-charging-more-than-the-prescribed-fee-for-vehicle-clearance-passing-mandi-news-c-90-1-mnd1021-220954-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाहन पासिंग के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाहन पासिंग के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक वसूली का आरोप
Tue, 10 Nov 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के कांगू स्थित अधिकृत परिवहन केंद्र में वाहन पासिंग के नाम पर निर्धारित सरकारी फीस से अधिक राशि वसूलने के आरोप लगे हैं।
इस संबंध में दो वाहन मालिकों ने डीएसपी सुंदरनगर को अलग-अलग शिकायतें सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता दीक्षित ठाकुर निवासी जुगाहन ने आरोप लगाया कि वाहन पासिंग के लिए उनसे 8,800 रुपये वसूले गए, जबकि सरकारी फीस की रसीद केवल 3,900 रुपये की दी गई। वहीं, दूसरे शिकायतकर्ता कुलदीप चंद ने अपनी जीप की पासिंग के लिए 6,000 रुपये देने और मात्र 2,808 रुपये की रसीद मिलने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार परिवहन केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें फीस जमा करवाने के लिए केंद्र के समीप स्थित एक दुकान पर भेजा था। आरोप है कि दुकान संचालक ऑनलाइन फीस जमा करवाता था और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी भी परिवहन केंद्र के कर्मचारी उसे बताते थे।
वाहन मालिकों ने दुकान संचालक और परिवहन केंद्र के कर्मचारियों के बीच संभावित मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।