फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस मुठभेड पर उठाए सवाल

पुलिस मुठभेड पर उठाए सवाल

Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड पर उठाए सवाल
एसपी ने सीओ को जांच सौंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान फरार दिखाए गए आरोपी के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने एसपी सिटी से मिल कर बताया कि जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को फरार दर्शाया, उस दिन वह राजस्थान के अजमेर शहर में था। परिजनों ने सबूत भी दिए। एसपी सिटी ने सीओ सिटी से मामले की जांच कराने का आश्वासन परिजनों को दिया।
सिविल लाइन पुलिस ने मोहल्ला मॉडल टाउन के पीछे रेलवे लाइन के किनारे ईख के खेत में अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना पकड़ा था, जिसमें एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने और उत्तरी सरवट गेट निवासी शादाब उर्फ भीम को फायरिंग करते हुए फरार होने की बात कही थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को सभासद के अलावा अन्य लोगों के साथ आरोपी के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी सिटी से मिलकर बताया कि घटना के दिन भीम अजमेर में था। परिजनों ने उस समय की सीसीटीवी की फुटेज, होटल की पार्किंग रसीद और अन्य सबूत दिखाए। एसपी सिटी ने परिजनों को मामले की जांच सीओ सिटी को से कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर सहावली निवासी युवक ने कसौली निवासी दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी उसकी बहन को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए है। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल पकड़ा
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड से लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया है। दोनों युवक और युवती जिला रामपुर के रहने वाले है। पुलिस ने उनके परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed