{"_id":"59c6af924f1c1b8e688b6141","slug":"81506193298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल युवक की मौत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले में घायल युवक की मौत
भोपा(मुजफ्फरनगर)। साथियों के हमले में घायल बाइक मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने दो युवकों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
गांव कादीपुर के सतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसका बेटा राजीव (27) पिछले कई वर्षों से महेंद्र धीमान की दुकान में बाइक मिस्त्री था। शुक्रवार को भोपा निवासी मोनू और मेहताब निवासी तिस्सा बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए और उसके बेटे राजीव को बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि डेढ़ घंटे बाद वो दोनों युवक उसके बेटे राजीव को उसके भाई महेंद्र की हलवाई की दुकान पर बेहोशी की हालत में फेंक गए, जिसको गंभीर चोटे लगी थी। घायल को मुजफ्फरनगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ को घेरा
भोपा(मुजफ्फरनगर)। लुत्फुर्रहमान के फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीकरी के ग्रामीणों ने भोपा थाने पर सीओ का घेराव किया।
थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में 2015 में हुई तसलीम की हत्या के मुकदमे के वादी ताजीम का मार्च माह में अपहरण हुआ था। इस मुकदमे में गवाह बने लुत्फर्रहमान उर्फ लुत्तन की 31 अगस्त को जंगल में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई चांद ने दिलशाद सीकरी, राशिद निवासी रुड़कली सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। दिलशाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीकरी के ग्रामीणों वाहिद अली, परवेज आलम, मोहम्मद शमशाद, सुजाउर्ररहमान, मोहम्मद तारिक ने सीओ मोहम्मद रिजवान और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि फरार आरोपियों के कारण पीड़ितों में इतनी दहशत है कि वो खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। सीओ ने ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
गैंगरेप का दूसरा आरोपी जेल भेजा
भोपा(मुजफ्फरनगर)। किशोरी से गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गैंगरेप मामला भोपा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने छह दिन पूर्व थाने पर गांव के ही सलीम, असलम, अकरम, अय्यूब के खिलाफ तमंचे के बल पर अपहरण कर दस दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप यह भी लगाया कि आरोपियों ने उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की थी। बाद में आरोपी उसे बेसुध हालत में गंग नहर पटरी पर फेंककर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि नामजद दूसरे आरोपी असलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सलीम को गत दिवस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ मोहम्मद रिजवान का कहना है कि फरार आरोपी अकरम व अय्यूब की तलाश में पुलिस दबिश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। मामले को लेकर भाजपा और हिंदू संगठन की पुलिस से नाराजगी भी सामने आ रही है।
चारा काटते हुए किशोरी घायल
भोपा। मशीन पर चारा काटते समय किशोरी गंभीर घायल हो गई, जिसे मेरठ में भर्ती कराया गया है। गांव कादीपुर निवासी सुभाष पाल की बेटी रचना (16) शुक्रवार देर शाम पशुओं के लिए कुट्टी मशीन पर चारा काट रही थी। अचानक उसकी चोटी सॉफ्ट में आ गई, जिसके सिर में काफी चोट आई। मेरठ में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।