{"_id":"6ae4f8030de62c81c708c872","slug":"businessman-injured-in-accident-passes-away-family-left-devastated-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134244-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में घायल व्यापारी ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में घायल व्यापारी ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम
Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बबराला। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए भकरौली निवासी व्यापारी ने करीब तीन माह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार को दम तोड़ दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी देवेंद्र कुमार (58) बबराला में दुकान करते थे। 26 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बर्धमान पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप यादव ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले गए, जहां करीब तीन माह तक उनका उपचार चला। हादसे के बाद से ही वह बेहोशी की हालत में थे। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।