{"_id":"6ae4f6928a35fe699a0c76e8","slug":"srinagar-illegal-mining-shopian-police-taken-action-srinagar-news-c-264-1-sr11006-117785-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कार्रवाई, पांच वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कार्रवाई, पांच वाहन जब्त
विज्ञापन
शोपियां। पुलिस ने अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले में पांच वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चौकी बेर्थीपोरा की एक टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने दो डंपर और एक टिप्पर को रोका। जांच में ये वाहन कथित तौर पर बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिजों के अवैध निष्कर्षण और परिवहन में शामिल पाए गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। थाना केलर में एफआईआर दर्ज की गई है।
इसी तरह, चौकी कीगाम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस के मुताबिक ये ट्रैक्टर अनिवार्य अनुमति के बिना खनिजों के अवैध निष्कर्षण और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस मामले में पुलिस थाना शोपियां में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद