{"_id":"6ae4f755dd524f5b7d07d3b3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160512-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर
घटना के बाद घायल प्रमोद को ले जाती एंबुलेंस, लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Self
Link Copied
बांगरमऊ। ग्रामीण के अंतिम संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर है। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्कूटी ट्रक में फंस गई और करीब तीन किलोमीटर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव रूरी सादिकपुर निवासी रामकिशन (45) बड़े भाई प्रमोद (50) के साथ स्कूटी से गांव के ही रामसिंह की अंतिम संस्कार में शामिल होने नानामऊ गंगाघाट गए थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे लौटते समय लखनऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास लकड़ी लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया चढ़ने से छोटे भाई रामकिशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चपेट में आए प्रमोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका बायां पैर खराब हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस से घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। रामकिशन खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पति की मौत से पत्नी प्रेमा और दो बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया है कि ट्रक कब्जे में है। चालक हिरासत में है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।