{"_id":"6ae4f7acf6b79b7ea5061aa5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160504-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: करवा चौथ पर नशे में पत्नी से विवाद, फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: करवा चौथ पर नशे में पत्नी से विवाद, फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
सफीपुर। बीरूगढ़ी गांव में श्रमिक का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि करवा चौथ पूजन के दौरान नशे में पहुंचने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शुक्रवार की सुबह खेत में शव दफन कर दिया।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बीरुगढ़ी निवासी रामनरेश (35) की पत्नी रानी ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा था। परिजनों ने बताया कि पूजा के दौरान नशे में घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ था। पूजा के बाद रानी पड़ोस में रहने वाले चचेरे ससुर के यहां गई थी। करीब एक घंटे बाद लौटी तो रामनरेश को फंदे से लटका देखा। अनन-फानन रस्सी काटकर उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
रानी ने बताया कि पति राम नरेश अजगैन के गांव भौली स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। तीन बच्चों में दो बेटी, एक बेटा हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बेटे की मौत से मां रामदेवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी है। घटना की वजह का पता लगाया जाएगा।