Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband catches wife and her lover getting married in a temple; creates a major scene.

Shahjahanpur News: पति ने मंदिर में पत्नी-प्रेमी को शादी रचाते पकड़ा, जमकर हंगामा किया

Sat, 31 Oct 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband catches wife and her lover getting married in a temple; creates a major scene.
शाहजहांपुर। करवाचौथ पर मायके जाकर व्रत रखने की बात कहकर घर से निकली रोजा क्षेत्र के एक गांव की महिला को पति ने ओसीएफ स्थित मंदिर में प्रेमी के साथ शादी की रस्में निभाते पकड़ लिया। पति ने मंदिर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई और दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया। मामले में अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पति ने बताया कि पत्नी की गतिविधियों पर उसको पहले से शक था। पत्नी के घर से निकलने के बाद वह उसका पीछा करने लगा। ओसीएफ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहुंचने पर पत्नी ने वहां मौजूद अपने प्रेमी के पैर छुए। इसके बाद उसने मांग भरी। फिर दोनों फेरे लेने लगे। तभी वह पहुंच गया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान प्रेमी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

किसी ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति को लाठी-डंडों से पीटा

जैतीपुर। थाना क्षेत्र के बंडिया खुर्द गांव में करवाचौथ पर पत्नी रूठकर घर से चली गई। पत्नी के पीछे-पीछे गए पति को तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित की मां नंदकुमारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बेटे राजकुमार और बहू में कहासुनी हो गई। इसके बाद बहू घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर गढ़ियारंगीन रोड पर फतेहगंज पूर्वी मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंच गई। राजकुमार उसे लेने पहुंच गया। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी वहां मौजूद गांव के राजेंद्र पाल उर्फ राजू, बिहारीपुर नगरिया निवासी श्रीपाल और रामगोपाल ने राजकुमार के साथ गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

राजकुमार जान बचाने के लिए पास के मैरिज लॉन में घुस गया, लेकिन आरोपियों ने वहां भी उसे पीटा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed