{"_id":"0f76ae0e47b44bf157d2851fdadbab7e","slug":"65-million-stolen-from-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एटीएम से 65 लाख रुपये उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन एटीएम से 65 लाख रुपये उड़ाए
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोंबीच स्थित तीन एटीएम से नौ दिन पूर्व बदमाश लगभग 65 लाख रुपये चोरी कर ले गए। एटीएम कंपनी के अधिकारी का मानना है कि किसी ने पासवर्ड के जरिये यह रकम निकाली है।
बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगाकर वारदात को अंजाम दिया है, जिस कारण सीसीटीवी कैमरोें में कुछ भी कैद नहीं हो पाया। बैंक की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
गत 25 सितंबर की रात शहर के अंसारी रोड स्थित एचडीएफसी, कोर्ट रोड स्थित एक्सिस और गांधी कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंकों के एटीएम से बदमाशों ने लगभग 65 लाख रुपये उड़ा लिए। एटीएम कंपनी के अधिकारी ने बताया कि चोरों ने एटीएम केबिन में घुसते ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगाकर उसकी रिकार्डिंग को बंद कर दिया।
विज्ञापन
टेप लगाने के बाद की रिकार्डिंग में कोई नजर नहीं आ रहा है। टेप लगाने तक घुसने वाले युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि उसे एटीएम पासवर्ड की जानकारी थी। पासवर्ड डालकर ही रकम निकाली गई है। किसी भी एटीएम में कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है।
गुपचुप तरीके से छानबीन की जा रही है। बैंकों की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है, लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से पल्ला झाड़ रही है। नई मंडी कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।