{"_id":"5bf1ac09bdec22695a4bf4f8","slug":"61542564873-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को दोस्तों ने पीटा, अर्द्घनग्न हालत में गंगनहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी को दोस्तों ने पीटा, अर्द्घनग्न हालत में गंगनहर में फेंका
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी की पिटाई कर गंगनहर में फेंका
खतौली। मुजफ्फरनगर विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी को शनिवार की रात में साथी कर्मचारियों ने ही शराब के नशे में पीटा। इसके बाद साथी उसको अर्द्धनग्न हालत में गंगनहर में फेंक करके फरार हो गए। कर्मचारी ने बमुश्किल पानी से निकलकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि साथियों ने उससे हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल भी लूट लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की।
जिला बुलंदशहर के थाना बीवीनगर के गांव सैदपुर निवासी लोकेश सिरोही पुत्र ईश्वर सिरोही मुजफ्फरनगर के विकास भवन में सरकारी कर्मचारी पद पर कार्यरत है। रविवार को कर्मचारी अपने पिता व पत्नी को साथ लेकर थाने में पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ कार द्वारा बुढ़ाना में किसी कार्यक्रम में गया। वहां पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने शराब पी ली। शनिवार की रात में तीन चार साथी बुढ़ाना में ही रुक गए थे। कार में बुढ़ाना से वह अपने तीन साथियों के साथ मुजफ्फरनगर के लिए चला। रात में हाईवे बाईपास पर कार में सवार दोस्तों की उसके साथ शराब के नशे में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोस्तों ने कार को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी शर्ट भी उतार दी। जेब से 20 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद दोस्त हाईवे से कार वापस मोड़ कर कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर ले गए, जहां पर इन दोस्तों ने उसे अर्द्धनग्न हालत में गंगनहर में फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। रात में वह किसी तरह से गंगनहर से निकल करके मुजफ्फरनगर में अपने कमरे पर पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
-----------------
मामला लूट का नहीं मारपीट का लगता है। शराब के नशे में दोस्तों के बीच मारपीट हुई होगी। पीड़ित ने दोस्तों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। : संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर।