फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे, एक फरार

मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे, एक फरार

Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे, एक फरार
मुठभेड़ में दबोचे तीन लुटेरे, एक फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने चिरमा टिल्ला पर हुई मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर व सैकड़ों लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हत्थे चढ़े आरोपी हाईवे पर वाहन लूट के साथ ही गाड़ियों से सामान व डीजल चोरी करते थे। फरार लुटेरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि तितावी एसओ सूबेसिंह ने चेकिंग के दौरान चिरमा टिल्ला पर चेकिंग के दौरान कैंटर चालक को रोकने का प्रयास किया। इस पर कैंटर में मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कैंटर रुकवाकर तीन आरोपियों तालिब पुत्र कल्लू निवासी बुड्ढा पीर सिवालखास मेरठ, फिरोज पुत्र यामीन और शकील पुत्र सुलेमान निवासीगण दहरा, थाना धौलाना हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना राहुल पुत्र राजपाल निवासी छज्जरपुर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कैंटर के साथ ही उसमें छिपाकर रखा चार सौ लीटर डीजल, चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे-कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपी हाईवे से वाहन लूट के साथ ही हाइवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल भी निकाल लेते थे।
विज्ञापन

मीरापुर पुलिस ने दो बदमाश दबोचे
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मीरापुर पुलिस ने भी मुझेड़ा रजबहे की पुलिया पर चेकिंग के दौरान कार व ट्रैक्टर चालकों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि कार व ट्रैक्टर सवार गाड़ी लेकर वहां से भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी एसेंट कार और ट्रैक्टर बरामद किया गया है, जो चोरी का होने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों देवेंद्र व भगत सिंह निवासीगण मुझेड़ा है। इनके पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत का 70 किलो नशीला पदार्थ डोडा व तमंचा, छुरी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed