{"_id":"5bd215a4bdec2269bd06a186","slug":"61540494756-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में घुसकर की मारपीट, आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने घर में घुसकर की मारपीट, आगजनी
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित साईंधाम कॉलोनी में दबंग ने बुधवार देर रात युवक के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करते हुए उसके घर में तेल छिड़ककर आग भी लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साईंधाम कॉलोनी निवासी धीरज ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात महावीर चौक निवासी शुभम उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दबंग जबरन गेट खुलवाकर घर में घुस गया और धीरज के साथ ही उसके परिजनों से भी गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने साथ लाई गई बोतल से तेल निकालकर घर में छिड़ककर आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। किसी तरह पीड़ित परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, जिस पर डायल-100 व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित धीरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
करीब दो माह पूर्व पुलिसकर्मियों से की थी बदसलूकी
मुजफ्फरनगर। युवक के घर में घुसकर मारपीट व आगजनी करने का आरोपी शुभम दबंग किस्म का और नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम कई साल पूर्व अपने ही घर में दादी की हत्या कर उसकी लाश को रसोई में डालकर फूंक चुका है, जिसमें वह कुछ समय पूर्व ही जमानत पर आया था। करीब दो माह पूर्व उसने नशे की हालत में शहर के अलमासपुर चौराहे पर जमकर हंगामा किया था। रोके जाने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने के साथ ही एक दरोगा से भी धक्का-मुक्की कर दी थी। हालांकि मानसिक रूप से उसकी हालत ठीक न होने पर उस समय पुलिस ने उसके परिजनों को थाने बुलाने के बाद चेतावनी देते हुए उसे छोड़ दिया था।