{"_id":"5a8dbdc84f1c1b78028b5c0c","slug":"61519238600-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से किया गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से किया गैंगरेप का प्रयास
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से किया गैंगरेप का प्रयास
मुजफ्फरनगर। तीन युवकों ने मकान में घुसकर विवाहिता के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों ने मौके पर आकर तीनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ मोहल्ले के ही तीन युवक छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि बुधवार को तीनों युवक विवाहिता के घर में घुस गए और उसके साथ रेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो भाइयों के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर। कार सवार युवकों ने बाइक सवार दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। नईमंडी क्षेत्र के शिवनगर निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई मोहित के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में कार सवार युवकों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि जब रोहित ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बाद में हमलावर कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने किदवईनगर निवासी नदीम, सुहेल उर्फ शेरखान व सोनू उर्फ तालिब को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। उन पर गिरोह बनाकर संगीन आरोप करने के आरोप हैं।
शराब पीकर पथराव किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर लोगों पर पत्थर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि सलेमपुर निवासी मनोज चरथावल मोड पर आते-जाते लोगों को पत्थर मार रहा था।
लावारिस बाइक मिली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गहराबाग में एक लावारिस बाइक बरामद की है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
युवती छत से गिरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी साबिया पुत्री शेरअली घर की छत से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विवाहिता झुलसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी फरजाना को संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिजनों ने उसे सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।