{"_id":"5c9bcda4bdec22145412074b","slug":"51553714596-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को तलाक दिया
सिखेड़ा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक कहकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का मामला सामने आया है।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना निवासी अफसर पुत्र हुसैन अहमद का निकाह 8 वर्ष पूर्व भोपा निवासी गुलिस्ता पुत्री मंगलू के साथ हुआ था। पीड़िता गुलिस्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में सब कुछ दिया था, लेकिन आए दिन उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। आरोप है कि पति ने मारपीट कर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। गुलिस्ता के दो बच्चे हैं। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मारपीट की धाराओं में उसका चालान कर दिया।