फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सर्राफ व चोर को जेल भेजा

सर्राफ व चोर को जेल भेजा

Tue, 16 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ व चोर को जेल भेजा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दिनदहाड़े घरों में घुसकर आभूषण चुराने वाले चोर और चोरी के जेवरात खरीदने वाले सराफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने उत्तराखंड के गैंग के सरगना की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के धीरसिंह पुत्र रामस्वरुप, लक्ष्मीचंद पुत्र तिलकराम, मिन्टू पुत्र चंद्रपाल, संजय पुत्र किरणपाल सैनी ने रविवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके घरों में घुसकर चोर सोने व जेवरात चुरा लिए हैं। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा सोमवार को कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई ओंकारनाथ पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने चोर राजू पुत्र रामपाल निवासी मजलिसपुर तौफीर व सर्राफ दीपक वर्मा पुत्र महेश वर्मा को मोरना खंड विकास कार्यालय के पास से लाखों की कीमत के सोने और चांदी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोर राजू ग्रामीणों के खेत में चले जाने पर उनके घरों में घुसकर जेवरात चोरी करता था। चोरी के जेवरातों को मोरना के सराफ और लक्सर, हरिद्वार में राजेंद्र वर्मा ज्वैलर्स नामक शोरूम पर बेचता था। जिसका मालिक फरार बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चोर व सर्राफ को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed