{"_id":"595fe2024f1c1b2b298b4725","slug":"51499456002-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फरार हुआ प्रेमी युगल मेरठ से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से फरार हुआ प्रेमी युगल मेरठ से बरामद
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से फरार हुआ प्रेमी युगल मेरठ में मिला
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने घर से फरार हुए प्रेमी युगल को मेरठ से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई, जहां पर दोनों के परिजनों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। लड़की पक्ष दोनों की शादी कराना चाहता है, जबकि लड़का पक्ष इस मामले में समय मांग रहा है। जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौत के प्रयास में जुटे है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसवंतपुरी की युवती और सरवट के युवक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों दो दिन पहले पांच जुलाई को घर से फरार हो गए थे। जिस पर युवती के परिजनों ने युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल की तलाश जुटी थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात प्रेमी युगल को मेरठ से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। समाज के लोगों की मदद से समझौते के प्रयास शुरू किए। युवती के परिजन दोनों की शादी कराना चाहते थे, मगर युवक के परिजन शादी करने के लिए समय की मांग कर रहे हैं। समाज के लोग दोनों पक्षों को समझाकर समझौते के प्रयास कर रहे हैं। देर शाम तक दोनों पक्ष के लोग थाने में ही जमा थे।