फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कपिल हत्याकांड में एक आरोपी जेल भेजा

कपिल हत्याकांड में एक आरोपी जेल भेजा

Wed, 03 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कपिल हत्याकांड में एक आरोपी जेल भेजा
कपिल हत्याकांड में एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छपार। बदमाश बताकर एक युवक की हत्या करने के मामले में दो माह से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि छह आरोपी अभी फरार हैं।
शहर कोतवाली के गांव बहेड़ी निवासी कपिल त्यागी की गांव बिजोपुरा के युवकों ने नौ अगस्त की शाम को बदमाश बताकर उस वक्त निर्मम हत्या कर दी गई, जब वह कंदूरी की चिट्ठी देकर महरायपुर से बाइक द्वारा लौट रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने नलकूप से बिजली का मोटर चोरी करने का आरोप लगाते हुए विकास ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को भांपकर उसे बैठा लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांचकर आठ को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर विकास को जेल भेज दिया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों के मकानों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए थे। बीती रात्रि पुलिस ने दबिश देकर बिजोपुरा निवासी अनुज को उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह आरोपी अभी फरार है।

संदिग्ध के पास से मिला असलहा
छपार। पुलिस ने छपार कासमपुर मार्ग पर रजबाहे की पटरी से एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सड़क से गुजर रही थी। एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखकर उसकी तलाशी ली तो उससे एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने साहिब निवासी गांव कासमपुर बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed