Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vehicles performing stunts and plying without number plates put the safety of pedestrians at risk.

Kaushambi News: स्टंटबाजी और बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन, राहगीरों की सुरक्षा खतरे में

Mon, 02 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vehicles performing stunts and plying without number plates put the safety of pedestrians at risk.
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया
जिले में एक ओर यातायात पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ युवा सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पलाहना रोड स्थित वन गमन मार्ग पर युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं, हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के वाहन तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि वन गमन मार्ग पर आए दिन युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दिखाई देते हैं। सड़क पर स्टंटबाजी के दौरान राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद ऐसे युवकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

----इनसेट----
बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की मांग
लोगों का कहना है कि हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के युवाओं के जत्थे तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल होता है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और यातायात विभाग से स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और बिना नंबर प्लेट व तेज रफ्तार वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन---
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के साथ स्टंटबाजी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से भी जांच कराई जाएगी। -- संतोष सिंह, सीओ यातायात

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed