{"_id":"6ae8d2f8b856610d0d0f219e","slug":"gang-that-extorted-money-by-framing-people-in-false-cases-of-atrocities-against-scheduled-castes-and-rape-busted-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159488-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनुसूचित जाति व दुष्कर्म में फंसाकर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनुसूचित जाति व दुष्कर्म में फंसाकर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
= तीन महिलाओं समेत छह पर प्राथमिकी, एक महिला ने पांच तो एक ने दो मामले कराए दर्ज
= कई दौर की जांच के बाद एसपी के आदेश पर बेहटा गोकुल थाने में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अनुसूचित जाति उत्पीड़न और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में लोगों को फंसाकर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कई दौर की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को नामजद करते हुए एक दो अज्ञात लोगों पर भी बेहटा गोकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली सहायता राशि कितने मामलों में हासिल की है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पहेलिया निवासी पुनीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लोग अनुसूचित जाति उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामले दर्ज कराने की धमकी देकर संभ्रांत लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कराने का भय दिखाकर वसूली करते हैं।
बताया था कि एक पूरा गिरोह यह काम कर रहा है। जो लोग रुपये देने से इन्कार कर देते हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाता है। कई मामलों का उल्लेख भी शिकायती पत्र में किया गया था। इस पर एसपी ने पूरे मामले की जांच विस्तार से कराई। जांच में पता चला कि पहेलिया निवासी अनिल मिश्र, प्रियंका उर्फ पिंकी, अमित उर्फ पिंटू, सरस्वती, उसका पति रजनीश और लोनार कोतवाली क्षेत्र के दुबघटिया निवासी अरुणा वर्मा इस तरह के मामलों में फंसाने का गिरोह चला रही हैं।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी एके मीणा ने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने बताया कि बेहटा गोकुल थाने में छह लोगों को नामजद करते हुए एक-दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से लिए गए लाभ की जानकारी भी जटाई जा रही है।
इनसेट
अरुणा ने दर्ज कराए पांच मामले तो प्रियंका ने दो
मामले में आरोपी बनाई गई दुबघटिया निवासी अरुणा ने पहली बार वर्ष 2018 में लोनार कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब पुनैया निवासी महेंद्र यादव, साबिरपुर निवासी वीरपाल और हरिओम गुप्ता के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद लोनार कोतवाली में ही वर्ष 2020 में दो मामले अरुणा ने दर्ज कराए। इनमें एक मामला छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में दर्ज कराया गया था। इसमें संतराम, उनकी पत्नी और मां के साथ ही प्रताप को आरोपी बनाया गया था। बेहटा गोकुल थाने में वर्ष 2021 में भी अरुणा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब दुष्कर्म की धाराओं में पहेलिया निवासी भन्नू, कृष्णकांत और दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। फर्जी मुकदमे दर्ज कराने में आरोपी बनाई गई प्रियंका ने भी वर्ष 2025 में बेहटा गोकुल थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत कई धाराओं में गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह, उनके पुत्र रजनीश और उनके परिवार के ही संतोष सिंह को नामजद किया गया था। एक अन्य मामला 2020 में भी प्रियंका ने बेहटा गोकुल थाने में दर्ज कराया था। इसमें पहेलिया निवासी छोटे, तेज बहादुर और शर्मा को आरोपी बनाया गया था। यह तीनों आपस में सगे भाई हैं। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपियों की ओर से की जाने वाली आईजीआरएस की शिकायतों का तो कोई हिसाब ही नहीं है। बड़ी संख्या में शिकायतें की गई हैं।
इनसेट
अरुणा ने पति पर भी दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मामला
अरुणा ने अपने पति जगपाल के खिलाफ भी लोनार कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पति जगपाल और उनके दो भाइयों मुनेश्वर और जदुनाथ व परिवार के ही संतराम को इसमें आरोपी बनाया गया था।
इनसेट
आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अरुणा ने पलट दिया था बयान
अरुणा ने वर्ष 2022 में देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुष्कर्म और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के आरोप में टड़ियावां थाना क्षेत्र के जिगनिया निवासी कौशल किशोर उर्फ नन्हें, उनके भाई अवध किशोर उर्फ पसेहरी, अवध के पुत्र सौरभ, परिवार के ही मुनीश तिवारी उर्फ मुटरी और छुटक्के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया था। सुनवाई के दौरान अरुणा ने न्यायालय में दिए बयान में घटना से ही इन्कार कर दिया था।