Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of Home Guard's son found in a Bolero in a ditch; murder by gunshot alleged

Hardoi News: खंती में पड़ी बोलेरो में मिला होमगार्ड के बेटे का शव, गोली मार कर हत्या करने का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Body of Home Guard's son found in a Bolero in a ditch; murder by gunshot alleged
फोटो-16- सोनू। फाइल फोटो
- पुलिस का दावा : ट्रक में पीछे से टकराने के बाद खंती में बोलेरो गिरने से हुई मौत
विज्ञापन

- पिता ने साथ गए तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलग्राम। बिल्हौर कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज में रविवार देर रात खंती में पड़ी बोलेरो में होमगार्ड के बेटे का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस का दावा है कि ट्रक में पीछे से घुसने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के साथ गए तीन लोगों में से दो का मौके से बिना कुछ बताए चले जाना पूरी घटना को सवालों के घेरे में ला रहा है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह बाईं किडनी और पित्ताशय फटना बताया गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गिलौली निवासी सोनू (20) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सोनू के पिता अनिल कुमार अरवल थाने में होमगार्ड हैं। अनिल ने बताया क ईसेपुर निवासी रोहित रविवार रात उनकी बोलेरो बुक करने आए थे। पहले उन्होंने मना कर दिया। बाद में बेटे सोनू के कहने पर बोलेरो ले जाने की इजाजत दे दी। सोनू खुद ही बोलेरो लेकर गया था। साथ में बारामऊ निवासी उर्वेश और गांव निवासी शिवम उर्फ लाला भी थे। रात में लगभग 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दुर्गागंज के पास सड़क किनारे खंती में पड़ी है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस को बोलेरो में सोनू पड़ा मिला, जबकि शिवम वहीं खड़ा था। सोनू को सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सोनू की पीठ पर गोल छेद था। इसी आधार पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि रात लगभग 11 बजे यूपी 112 की सूचना पर वह मौके पर गए थे। यहां बोलेरो खंती में पड़ी मिली थी। सोनू और शिवम बोलेरो में थे। सोनू को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। शव की पीठ पर छेद होने की बात स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उधर दूसरी ओर पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे भी हुआ, लेकिन इसमें गोली शरीर में फंसी नहीं मिली। मृतक के पिता ने देर शाम बिलग्राम कोतवाली में शिकायत की है। इसमें गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
तो सांडी में उर्वेश ने लिया था तमंचा.... बोलेरो में भी मिला तमंचा, पुलिस की चुप्पी
मृतक के पिता अनिल कुमार व बोलेरो सोनू के सवार रहे रोहित का कहना है कि उर्वेश ने किसी व्यक्ति से फोन कर सांडी में तमंचा लिया था। इसके बाद यह सभी लोग बांगरमऊ जाने को निकल गए थे। दावा है कि बांगरमऊ के लिए ही बोलेरो की बुकिंग कराई गई थी। रोहित ने बताया कि बोलेरो में ही दुर्गागंज के पास उर्वेश तमंचा देख रहा था और इस दौरान गोली लगने बोलेरो चला रहा सोनू नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो खंती में चली गई और गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। रोहित मामूली रूप से घायल हुआ था। बोलेरो में चालक की सीट पर भी एक छेद मिला है। मृतक के पिता अनिल का दावा है कि मौके से बोलेरो में तमंचा मिला था, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
साथ गए तीनों दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि पुलिस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने रोहित, उर्वेश और शिवम से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ के दौरान रोहित ने उर्वेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर दूसरी ओर उर्वेश भी रोहित पर यही आरोप लगा रहा है। हालांकि इस सबके बीच बड़ा सवाल यह भी है कि अगर सोनू के गोली लगी तो गोली गई कहां। शव पर गोली के आर पार होने के निशान नहीं मिले हैं। एक्सरे में भी गोली शरीर में फंसी नहीं मिली है।

फोटो-16- सोनू। फाइल फोटो

फोटो-16- सोनू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed