{"_id":"6ae8d1a613f8f0bb0802e2b6","slug":"current-flows-into-utility-pole-wire-deaf-mute-teenager-dies-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138499-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खंभे के तार में उतरा करंट, मूक-बधिर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खंभे के तार में उतरा करंट, मूक-बधिर किशोर की मौत
Mon, 02 Nov 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अशोह गांव में सोमवार को बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मूक-बधिर किशोर की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचा बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अशोह निवासी कंचन यादव ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के रामभजन यादव के घर के सामने लगे बिजली के खंभे से हनुमान जी मंदिर के लिए दो सिंगल केबल लगी हुई हैं। केबल में स्पार्किंग होने से जीआई तार में करंट उतरा था।
उनका मूक-बधिर बेटा बलजीत यादव (16) सुबह करीब 10:30 बजे खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में जीआई तार में छूने से बेटे को करंट लग गया। बेटे को बचाने के लिए गुलाब सिंह (70) पहुंचे तो बुजुर्ग भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को छुड़ा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया और गुलाब सिंह का इलाज शुरु किया। बलजीत के परिवार में एक भाई वाल्मीकि यादव, दो बहनें व मां संतोष देवी हैं। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि परिजन ने घटना की जानकारी दी है।