Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people including a teacher injured in an auto collision, one referred

Lakhimpur Kheri News: ऑटो की भिड़ंत में शिक्षिका समेत पांच लोग घायल, एक रेफर

Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five people including a teacher injured in an auto collision, one referred
बांकेगंज में सड़क हादसे में घायल ​शि​क्षिका ​शिवानी। संवाद।
बांकेगंज। गोला-कुकरा मार्ग पर झाऊपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोला निवासी शिक्षिकाएं सीमा गोयल (40), शिवानी (37) और तसलीम बानो (40) सुबह गोला विकास चौराहे से सीएनजी ऑटो में सवार होकर कुकरा स्थित संविलियन स्कूल जा रही थीं। झाऊपुर मोड़ पर बांकेगंज से गोला की ओर जा रहे दूसरे ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ऑटो में सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में कोठीपुर गांव निवासी सुमन सक्सेना (38) और कस्बा निवासी राजबहादुर (58) भी घायल हो गए। शिक्षिका सीमा गोयल के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

बांकेगंज में सड़क हादसे में घायल शिक्षिका शिवानी। संवाद।

बांकेगंज में सड़क हादसे में घायल शिक्षिका शिवानी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed