फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो बदमाश दबोचे, चोरी का ट्रक बरामद

दो बदमाश दबोचे, चोरी का ट्रक बरामद

Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाश दबोचे, चोरी का ट्रक बरामद
तितावी। पुलिस ने गढ़ी देशराज मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को दबोच कर उनके कब्जे से नई मंडी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर से चोरी हुए दो ट्रोले ट्रक बरामद किए। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी देहात अजय सहदेव और सीओ फुगाना कालू सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि करीब दो माह पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर से बदमाशों ने दो ट्रक ट्रोले चोरी कर लिए थे। जिसका मुकदमा नई मंडी कोतवाली पर पंजीकृत है। शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर तितावी पुलिस ने गढ़ी देशराज मोड पर चोरी हुआ ट्रक बरामर कर लिया। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सोनू खान पुत्र शाबिर अली निवासी पिपलेडा थाना धौलाना जिला हापुड़ तथा संजीव कुमार पुत्र महेशवर प्रसाद निवासी संतोष कालोनी, थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्घनगर बताया। उनका फरार हुआ साथी राहुल उर्फ शिवा पुत्र प्रमोद अशोक नगर, इटावा बताया। तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों बदमाशों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दोनों युवको ने ट्रांसपोर्टनगर से दोनों ट्रक चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों के जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किशोरी का अपहरण
तितावी। एक गांव से पांच दिन पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते बाइक सवार युवक कूड़ा डालने आई ेएक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी जब घर वापिस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। गांव एक युवक ने बताया कि उनकी बेटी को किसी बाइक सवार युवक के साथ देखा गया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed