{"_id":"5c59e20fbdec2208d27b14c4","slug":"191549394447-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से नगदी, मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से नगदी, मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। रतनपरी में सोमवार की रात को चोरों ने मोबाइल की दुकान में कुंबल करके नगदी सहित हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर रोष है।
गांव मुजाहिदपुर निवासी नंदकिशोर शर्मा की रतनपुरी में श्री निजानंद आश्रम के पास जगदंबा टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। बताया कि सोमवार की शाम देर हो जाने के कारण वह कमेटी के 60 हजार रुपये दुकान के गल्ले में ही रखकर घर चला गया था। रात में चोर कुंबल कर दुकान में घुस गए और गल्ले का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने दुकान में रखे कई एंड्रायड मोबाइल और कीपैड फोन भी चोरी कर लिए। इसके बाद चोर फरार हो गए। जाते वक्त कुंबल वाले स्थान को पराली से ढक गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोली तो चोरी का पता चला। नंदकिशोर के मुताबिक मोबाइल की कीमत करीब 65 हजार रुपये है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रतनपुरी इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।