फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाइवे पर खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर लाखों का माल उड़ाया

हाइवे पर खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर लाखों का माल उड़ाया

Sun, 14 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर लाखों का माल उड़ाया
हाईवे पर खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे पर जानसठ बाईपास के निकट स्थित ढाबे पर खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर बदमाशों ने लाखों कीमत के 810 नग चोरी कर लिए। ट्रक हरिद्वार स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड से कॉस्मेटिक लेकर मुंबई के लिए रवाना हुआ था। चालक देर रात हाईवे स्थित ढाबे पर ट्रक खड़ा करने के बाद खाना खाकर सो गया था। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा प्रांत के सोनीपत जनपद के मलिकपुरा निवासी महावीर त्यागी का ट्रक शनिवार शाम के समय उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड से लाखों रुपये कीमत के कॉस्मेटिक आइटम लेकर मुंबई के लिए रवाना हुआ था। ट्रक पर हरियाणा के पानीपत जनपद के पसीना कलां निवासी सलीम उर्फ लीलू चालक था। ट्रक चालक के अनुसार देर रात वह हाईवे पर जानसठ बाईपास स्थित एक ढाबे पर पहुंचकर खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद वह ट्रक को ढाबे के पास ही खड़ा कर वहीं पास में पड़ी चारपाई पर सो गया। देर रात बदमाशों ने ट्रक के पीछे से तिरपाल काट दी और ट्रक से लाखों कीमत का 810 नग माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह चालक सलीम सोकर उठा तो ट्रक की तिरपाल कटी व माल गायब देख उसके होश उड़ गए। चालक ने तत्काल ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी, जो आनन-फानन में मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। खड़े ट्रक में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाबा मालिक व अन्य लोगों से चोरी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन चोरों का पता नहीं चला। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि ट्रक मालिक महावीर त्यागी ने ट्रक से 810 नग माल चोरी होने की तहरीर दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed