फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेडिकल स्टोर मालिक से 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

मेडिकल स्टोर मालिक से 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर मालिक से 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
खतौली। मेडिकल स्टोर मालिक ने ग्राम प्रधान व उसके साथियों पर फोन पर 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधान ने पैसे नहीं देने पर देख लेने की धमकी भी दी है। धमकी से भयभीत पीड़ित ने पुलिस को पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी आशीष भाटिया रेलवे रोड पर दवाइयों का मेडिकल स्टोर करता है। आशीष भाटिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव का प्रधान 31 अगस्त को अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया और धमकी देते हुए कहा कि जो उसने भूमि क्रय की है। उस भूमि के 17 लाख रुपए दे देना। आरोप है कि शुक्रवार को फिर से प्रधान ने फोन करके धमकी देते हुए कहा कि वह और उसके साथी 17 लाख रुपये लेने के लिए आ रहे हैं। धमकी से आशीष भाटिया पूरी तरह से भयभीत है। पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। मामला की सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed