{"_id":"5c1be1e9bdec2256e90e07a8","slug":"161545331177-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के सेल्समैन से 12 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के सेल्समैन से 12 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी के सेल्समैन से 12 हजार ठगे
जानसठ। इंडियन गैस एजेंसी के सेल्समैन से दो बाइक सवार युवक 12 हजार रुपये की नगदी ठग कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को इंडियन गैस एजेंसी का सेल्समैन गांव कासमपुर निवासी शिवकुमार मीरापुर से ट्रैक्टर ट्रॉली में गैस सिलेंडर लाकर थाने के बराबर में बेचने का काम करता है। दोपहर के समय दो बाइक सवार युवकों ने 500 रुपये खुलाने के चक्कर में उसकी जेब के सभी पैसे अपने हाथ में ले लिए तथा आधे पैसे लेकर दोनों युवक फरार हो गए। जब सेल्समैन को पैसे कम होने का आभास हुआ, उसने जेब से पैसे निकालकर देखे, तो 12 हजार रुपए कम निकले। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए तथा इसकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात दो बाइकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।