फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेत से किसान के अपहरण का प्रयास

खेत से किसान के अपहरण का प्रयास

Mon, 03 Jun 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
खेत से किसान के अपहरण का प्रयास
खेत से किसान को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

पुरकाजी। खेत पर गए एक किसान का बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। शक होने पर आसपास काम कर रहे लोगों ने घेराबंदी कर ली। यह देखकर बदमाश किसान को छोड़कर फरार हो गए। किसान के अपहरण के प्रयास की घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है। गांव गोधना निवासी किसान प्रवेश कुमार (30) अपने खेत पर गया था। वहां पर चार-पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और अपहरण कर ले जाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर खेत में ही बंधक बना लिया। शोरशराबा सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर ली, जिस पर बदमाश किसान को छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने किसान को छुड़ाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसान व मौके पर मिले लोगों से पूछताछ कर वापस आ गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी नाम सामने आएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित किसान का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व गांव में गोकशी करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। गांव के कुछ लोग उस पर पुलिस को सूचना देने का शक कर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed