{"_id":"5ced83d7bdec220734075717","slug":"15590697038-muzaffarnagar-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विक्रेता सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राशन विक्रेता सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राशन और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी पर सूजडू की राशन विक्रेता और रेहड़ा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। डीएम ने कहा कि राशन की कालाबाजारी करने वाले सीधे जेल जाएंगे।
एसडीएम सदर ने राशन की कालाबाजारी की सूचना पर वहलना चौकी के पास से जनकपुरी के रेहड़ा चालक रामनरेश के पास से 100 लीटर मिट्टी का तेल पकड़ा था। जांच में उसने बताया कि वह सूजडू की राशन विक्रेता के यहां से यह तेल लाया था। उसकी निशानदेही पर सूजडू की राशन विक्रेता मजहबी के स्टॉक की जांच पूर्ति निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस कर्मियों ने की। मजहबी की दुकान का संचालन आमिल के द्वारा पाया गया। पूछने पर उचित दर विक्रेता द्वारा बताया गया कि 26 मई को उसके द्वारा 69 किग्रा गेहूं एवं 40 किग्रा चावल तथा 100 लीटर मिट्टी तेल की बिक्री कार्ड धारकों के मध्य की गयी। 26 मई को दुकान पर मिट्टी तेल की मात्रा शेष नही है। दुकान पर स्थित कुल 18 कट्टे चावल और सात कट्टे गेहूं उचित दर विक्रेता महजबी की सुपुर्दगी में दिया गया, जो पूर्ण रूप से उसकी सुरक्षा में हैं। मौके पर बरामद स्टाक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टि के अनुसार विक्रेता महजबी की दुकान पर सात क्विंटल 29 किग्रा गेहूं एवं चार क्विंटल 92 किग्रा चावल दुकान पर मौजूद होना चाहिए, परंतु विक्रेता महजबी की दुकान पर मात्र 18 कट्टे गेहूं ही पाए गए, जो कि खाद्यान्न के कट्टों की अपेक्षित संख्या लगभग 15 कट्टे गेहूं एवं 10 कट्टे चावल से कम है। राशन विक्रेता के स्टॉक रजिस्टर और मौजूद राशन में भिन्नता पाई गई। डीएम के आदेश पर मजहबी और रामनरेश पर कालाबाजारी में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।