फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने शिव मंदिर का ताला तोड़ा

बदमाशों ने शिव मंदिर का ताला तोड़ा

Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शिव मंदिर का ताला तोड़ा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बेखौफ बदमाश सरनावली गांव के शिव मंदिर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव सरनावली में भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के महंत जूना अखाड़े के हरिगिरी महाराज बुधवार सुबह आगरा के फतेहाबाद में भंडारे में शामिल होने गए थे। रात में किसी समय बदमाशों ने मंदिर और महंत के कमरे का ताला तोड़ डाला। महंत के कमरे में रखी सेफ के ताले को कटर से काटकर उसमें रखी करीब साढे़ पांच लाख रुपये, 32 चांदी के सिक्के, करीब 21-22 किलो 10, 5, 2 व 1 रुपये के सिक्के से भरा बैग, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन तथा सोने का शिवलिंग चोरी करके ले गए। पुजारी के कमरे में रखे बैटरी व इंवर्टर को बदमाशों ने तोड़ फोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह शिवभक्त ग्रामीण व महिलाएं मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मंदिर की ओर दौड़ पड़े। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर नकदी व जेवरात बरामद किए जाएंगे। मंदिर में हुई चोरी की घटना से आस पास के गांव में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही आगरा के फतेहाबाद भंडारे में गए महंत हरिगिरी महाराज भी लौट आए। बताया कि मंदिर में निर्माण कार्य जारी है। कमरे और मंदिर में लिंटर पड़ना था। ग्रामीणों द्वारा मंदिर का निर्माण के लिए पैसा इकठ्ठा किया था। मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप, वीरपाल, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप, संजय शर्मा, डॉ. अनिल, बंटी सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed