फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted forced entry into the house, assault upon resistance, and death threats.

Meerut News: घर में जबरन घुसने का प्रयास, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Attempted forced entry into the house, assault upon resistance, and death threats.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। समौली निवासी इनाम ने दो लोगों पर घर में जबरन घुसने का प्रयास करने, विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में इनाम ने बताया कि उसका घर समौली- अख्तियारपुर रोड पर है। 27 अगस्त को वह अपने घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान जेबा और उसका भाई समीर निवासी रसूलपुर थाना फलावदा वहां पहुंचे और घर में जबरन घुसने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके खिलाफ दौराला थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इनाम ने बताया कि वह सीआईएसएफ में वरिष्ठ कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में फोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में तैनात है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed