फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वाव के खाते से उड़ाए 2.42 लाख

वाव के खाते से उड़ाए 2.42 लाख

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
वाव के खाते से  उड़ाए 2.42 लाख
चरथावल। पावटी निवासी सीआरपीएफ के जवान के खाते से एटीएम कार्ड के जरिये 2.42 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पावटी खुर्द निवासी ऋषिपाल सिंह सीआरपीएफ में तैनात हैं। उन्होंने कई दिन पहले अपने दामाद को चरथावल में इंडिया एटीएम से चार हजार रुपये निकालने को भेजा। रुपये निकालने में दिक्कत हुई, तो वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड लेकर 4000 रुपये निकाल कर दिए, लेकिन तभी धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके बाद उनके खाते से 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 2.42 लाख रुपये निकाल लिए गए। खबर लगने पर सैनिक घबरा गया। बैंक जाकर खाते का विवरण लिया तो उसमें 40 हजार रुपये की एंट्री प्रदीप नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई थी। उन्होंने बैंक डिटेल लेकर थानाध्यक्ष जीसी शर्मा को सूचना दी। एसओ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, चरथावल के निरधना निवासी गय्यूर ने पांच लोगों के खिलाफ जमीन बेचने की बात का विश्वास दिलाते हुए ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखे से रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed