फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर कार मैकेनिक से हजारों की लूट

हाईवे पर कार मैकेनिक से हजारों की लूट

Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार मैकेनिक से हजारों की लूट
हाईवे पर कार मैकेनिक को लूटा
विज्ञापन

छपार। हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट शनिवार शाम बुलेट सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार मैकेनिक से हजारों की नकदी लूट ली। विरोध करने पर लुटेरों ने मैकेनिक से मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी नवाब कस्बे में हाईवे पर कार मैकेनिक की दुकान करता है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर कार से घर लौट रहा था। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट पहुंचा, पीछे से बुलेट पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार रुकवा ली। कार रुकते ही बदमाशों ने नवाब पर तमंचे तानते हुए उसी कार से नीचे खींचकर तलाशी लेते हुए उसके पास मौजूद 18 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने नवाब के साथ जमकर मारपीट कर दी और गोली मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लूटपाट के बाद भयभीत नवाब किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने तीन बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट व हमले की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed