फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुस कर छात्रा से रेप का किया

घर में घुस कर छात्रा से रेप का किया

Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर छात्रा से रेप का किया
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। रविवार की रात परिजन घर पर ही सोए हुए थे। इस दौरान उसकी बेटी बाथरूम के लिये चली तो वहां पहले से ही बैठे एक व्यक्ति उसे बुरी नियत से दबोच लिया। बेटी ने शोर मचाया तो पास में सो रही उसकी भाभी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। रात में ही परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर रात में ही जौली चौकी प्रभारी जगपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम करते हुए आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दो बच्चो का पिता है। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कायम कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed