फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाबालिग के साथ दुराचार का मामला

नाबालिग के साथ दुराचार का मामला

Sat, 29 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुराचार का मामला
पोक्सों एक्ट में घर पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी ग्रामीण नईम के घर पर कुर्की की कार्रवाई हेतु नोटिस चस्पा किया। इंस्पेक्टर एडमिन सीमा त्यागी ने बताया कि गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी नईम पुत्र ताहिर नाबालिग लड़की के साथ कई माह से दुराचार करता आ रहा था। लड़की गर्भवती हो गई। आरोप है कि दुराचार करने वाला नाबालिग लड़की को घटना के बारे में घर बताने पर जान से मारने की धमकी देेता रहा। परेशान होकर नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नईम के खिलाफ पोक्सों एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर सीमा त्यागी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी है। न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। गांव की मस्जिद से माइक द्वारा घोषणा और गांव में मनादी भी कराई है। सार्वजनिक स्थानों पर भी उद्घोषणा चिपकाई गई। पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर तक आरोपी ने स्वयं को न्यायालय के सामने पेश नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर का सामान कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed