{"_id":"5bdf4915bdec22695873ca45","slug":"121541359893-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता पर किया कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता पर किया कातिलाना हमला
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
छपार। गांव सिंभालकी निवासी एक युवक ने रंजिशन अन्य लोगों को फंसाने के लिए अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर मंदिर प्रांगण में फेंक दिया। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव सिंभालकी निवासी जयप्रकाश रविवार सुबह गांव के देवी मंदिर के प्रांगण में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बुजुर्ग जयप्रकाश को मरणासन्न देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में घायल बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे कुलदीप की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उस रंजिश में उन्हें फर्जी रूप से फंसाने के लिए आरोपी बेटे ने ही शनिवार देर रात अपने पिता के ऊपर डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आरोपी को अपने बुजुर्ग पिता पर तरस नहीं आया।
मरणासन्न होने के बाद आरोपी ने पिता को मरा समझकर लहूलुहान हालत में ले जाकर देवी मंदिर के प्रांगण में फेंक दिया और गेट बंद कर घर लौट आया। रात भर बुजुर्ग मंदिर प्रांगण में तड़पता रहा, जिसे रविवार सुबह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग की आपबीती सुनकर पुलिस ने मामले में रविवार सुबह ही आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, जिन लोगों को आरोपी फर्जी मामले में फंसाना चाहता था, उन्होंने भी थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।